Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबलुधियाना में एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या

लुधियाना में एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या

पंजाब के लुधियाना के तलवाड़ा गांव के पास एक एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके पेट में गोली लगी थी। हमलावर गोलीबारी के बाद भाग गया। नौजवान को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देखकर नजदीकी लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान राजवीर सिंह खीरा (25) के रूप में हुई है, जो कि गांव ठीकें जगजीत नगर का रहने वाला था। राजवीर का परिवार एक व्यापारी परिवार है। उनके पास पहले मोगा में इंडिया मोटर्स ऑटो एजेंसी थी।

वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और एमबीए कर रहा था। परिवार के अनुसार, राजवीर को गुरुवार देर शाम एक दोस्त ने घर से बुलाकर ले गया था। जाते समय, राजवीर ने कहा था कि वह एक दोस्त के साथ जा रहा है।

एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि नौजवान, राजवीर, के पेट में गोली लगी थी। उसके इलाज के दौरान मौत हो गई। नौजवान की पहचान होने के बाद, उसके परिवार को सूचित किया गया। जब परिवार अस्पताल पहुंचा, तो उन्हें घटना के बारे में पूछा गया। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि राजबीर अपने दोस्त जुगराज सिंह के साथ तलवाड़ा गांव गया था। उन्हें हत्या का शक था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments