24 जनवरी 2026 को देश के ज्वेलरी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है. बीते दिन की तुलना में आज दोनों ही बहुमूल्य धातुओं के भाव में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।बाजार जानकारों के अनुसार, इस तेजी के पीछे घरेलू मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे संकेत अहम भूमिका निभा रहे है।
आज सोना-चांदी की कीमतों में आई तेजी के पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं. बाजार जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में मजबूत मांग और सराफा बाजार में बढ़ी खरीदारी से भाव को सहारा मिला है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता भी कीमतों को प्रभावित करने का काम कर रही है।


