अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके विशेष विमान एयर फोर्स वन में इलेक्ट्रिकल खराबी सामने आ गई।व्हाइट हाउस के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को तुरंत मैरीलैंड स्थित जॉइंट बेस एंड्रूज़ वापिस लाया गया।
ताकि राष्ट्रपति किसी भी जोखिम से बचते हुए दूसरे विमान से यात्रा कर सकें। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप की दावोस यात्रा रद्द नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण केवल विमान बदला गया है और राष्ट्रपति नए विमान से स्विट्ज़रलैंड के लिए रवाना होंगे।
हालांकि, एक डेनमार्क देश की सरकार इस बैठक से दूरी बनाएगी,डेनमार्क सरकार के प्रतिनिधि दावोस नहीं आएंगे। WEF के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीनलैंड को लेकर विवाद बढ़ने के कारण डेनमार्क ने यह फैसला लिया है। यह विवाद तब और गहरा गया जब ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया।


