पंजाब के 10 जिलों में घना कोहरा, 5 जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में ठंडे दिन रहने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
दरअसल, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, आज (शनिवार) और कल ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। शीतलहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि इस साल पिछले सालों के मुकाबले कम ठंड पड़ी है। अब तक का सबसे कम तापमान बठिंडा में 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


