Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबए.आई.एफ. योजना के तहत प्रोजेक्टों को बेहतरीन ढंग से लागू करने के...

ए.आई.एफ. योजना के तहत प्रोजेक्टों को बेहतरीन ढंग से लागू करने के लिए पंजाब को मिले दो प्रतिष्ठित अवार्ड

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के दिशा-निर्देशों के तहत बागबानी विभाग, जो कि ए.आई.एफ स्कीम को लागू करने के लिए स्टेट नोडल एजेंसी है, ने अपने निरंतर प्रयासों के कारण पंजाब की खेतीबाड़ी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में अपनी शानदार कार्यगुजारगी के लिए राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की है।

खेतीबाड़ी बुनियादी ढांचा फंड (ए.आई.एफ.) योजना के तहत प्रोजेक्टों को बेहतरीन ढंग से लागू करने तथा प्रभावी निगरानी के लिए पंजाब को दो प्रतिष्ठित अवार्डों से सम्मानित किया गया है।इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बागबानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बताया कि भारत सरकार के खेतीबाड़ी एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित एक क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब को ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ तथा ‘बेस्ट स्टेट प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग यूनिट’ के रूप में अवार्ड हासिल हुए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि 31 दिसंबर, 2025 तक पंजाब में कुल 31,076 प्रोजेक्टों को ए.आई.एफ स्कीम के तहत मंजूरी दी गई है जिनमें ₹11,270 करोड़ का निवेश शामिल है। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा ₹7,221 करोड़ के कर्जे भी मंजूर किए गए हैं।

खेतीबाड़ी बुनियादी ढांचा फंड स्कीम के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत 7 साल की अवधि के लिए ₹2 करोड़ तक के कर्जों पर 3 प्रतिशत ब्याज पर सहायता दी जाती है। इस स्कीम के तहत कर्ज की ब्याज दर 9 प्रतिशत तक सीमित है।

उन्होंने बताया कि पंजाब बागबानी विभाग, जो कि ए.आई.एफ स्कीम को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया गया है, द्वारा एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9056092906 स्थापित किया है, जिसके माध्यम से इच्छुक किसान योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ अवार्ड भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री अनबालगन पी तथा उप सचिव श्रीमती रचना कुमार द्वारा डायरेक्टर बागबानी, पंजाब, तथा ए.आई.एफ स्कीम के स्टेट नोडल ऑफिसर श्रीमती शैलेंद्र कौर ने प्राप्त किया है। इसके अलावा दूसरा अवार्ड श्रीमती रवदीप कौर, टीम लीडर तथा श्री युवराज औलख, सलाहकार, स्टेट प्रोजेक्ट निगरानी यूनिट द्वारा अवार्ड प्राप्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments