Tuesday, July 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाबचुनाव आयोग से मुलाकात करेगा,अकाली दल से अलग हुए बागी नेताओं का...

चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा,अकाली दल से अलग हुए बागी नेताओं का समूह

पंजाब की राजनीति में आज एक नया मोड़ आने वाला है। शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए बागी नेताओं का समूह, जो ‘शिरोमणि अकाली दल पुनर सुर्जीत’ के रूप में सक्रिय है, आज अपनी नई राजनीतिक पार्टी की रजिस्ट्रेशन और मान्यता दिलाने के लिए चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा।इनकी आज दोपहर साढ़े 3 बजे चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रेम सिंह चंदूमाजरा और परमिंदर सिंह ढींडसा समेत सभी बड़े बागी अकाली लीडर शामिल होंगे। बागी अकाली अपने नए राजनीतिक दल का नाम ‘शिरोमणि अकाली दल पंजाब’ रखने की मांग करेंगे।

पार्टी की ओर से ‘तीर-कमान’ को चुनाव चिह्न (सिंबल) के रूप में प्राप्त करने की कोशिश शुरू की गई है।इस नई पार्टी के गठन से पंजाब के चुनावी मैदान में एक और पक्ष की एंट्री हो जाएगी, जिससे आने वाले चुनावों में राजनीतिक मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments