पंजाब में ठंड और घनी धुंध ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस दौरान पंजाब सरकार ने एक बार फिर सर्दियों की स्कूली छुट्टियां बढ़ा दी है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा सभी सरकारी और निजी स्कूल 13 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे और 14 जनवरी 2026 से स्कूल दोबारा खुलेंगे।
यह फैसला राज्य में जारी ठंडी लहर और घने कोहरे को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया था। शुरुआत में छुट्टियां 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक घोषित की गई थी, फिर इन्हें 7 जनवरी तक बढ़ाया गया था। आज ठंड और कोहरा अभी भी जारी है, तभी छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाई गई है ।


