पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,
राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियां की जा रही है। अब राज्य के सभी स्कूल 8 जनवरी से पहले की तरह खुलेंगे।


