अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। अमेरिकी वायुसेना ने उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में एयर स्ट्राइक की है, जिसका वीडियो भी अमेरिका की ओर से जारी किया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए दीइसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों के कारण को भी बताया है।
ट्रंप ने ISIS आतंकियों को ‘आतंकी कचरा’ बताते हुए कहा कि यह संगठन इलाके में ईसाइयों को लगातार निशाना बना रहा था।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इन हमलों से पहले वह अक्तूबर और नवंबर में नाइजीरिया को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे चुके थे।
उनके मुताबिक, नाइजीरिया में ईसाइयों पर हो रहे हमले एक तरह से नरसंहार जैसे है और इससे उनके अस्तित्व पर सीधा खतरा पैदा हो रहा हैट्रंप ने कहा कि अमेरिकी हमले उन आतंकियों के खिलाफ किए गए है। जो निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से उनकी हत्या कर रहे थे।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘मैंने पहले ही इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम नहीं रोका तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।आज रात वही हुआ।
डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने कई परफेक्ट स्ट्राइक कीं, जैसी सिर्फ अमेरिका ही कर सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा कि उनके नेतृत्व में कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।


