अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं।देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके फैसलों और नीतियों की वजह से दुनिया में कई बड़े टकराव खत्म हुए है। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने सिर्फ दस महीनों के भीतर आठ युद्धों को समाप्त कराया और इसके पीछे उनकी सबसे बड़ी ताकत टैरिफ नीति रही।
79 वर्षीय ट्रंप ने कहा कि टैरिफ न केवल अमेरिका की आर्थिक शक्ति को दिखाता है, बल्कि यही नीति वैश्विक स्तर पर दबाव बनाने में भी कारगर साबित हुई।उन्होंने यह भी दोहराया कि टैरिफ शब्द उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है और यही उनकी राजनीति की पहचान बन चुका है।


