कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। वड़िंग ने अदालत में एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने आगामी जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की मतगणना प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी अनिवार्य करने को कहा है।
उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए यह कदम उठाना बेहद जरूरी है।याचिका में बताया गया है कि इन चुनावों के लिए वोटों की गिनती 17 दिसंबर को निर्धारित है। राजा वड़िंग ने कोर्ट से मांग की है कि मतगणना के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य की जाए।
उनका तर्क है कि वीडियोग्राफी होने से चुनावों में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। उन्होंने इसे निष्पक्ष चुनाव के लिए उठाया गया एक जरूरी कदम बताया है।


