Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका में जन्म देने के उद्देश्य से टूरिस्ट वीजा लेने वालों पर...

अमेरिका में जन्म देने के उद्देश्य से टूरिस्ट वीजा लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अमेरिका में जन्म देने के उद्देश्य से टूरिस्ट वीजा लेने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। भारत में अमेरिकी दूतावास ने साफ कर दिया है कि अगर किसी भी आवेदक की मंशा अमेरिकी धरती पर बच्चे को जन्म देकर उसके लिए नागरिकता हासिल करने की है, तो ऐसे लोगों को टूरिस्ट वीजा नहीं दिया जाएगा।

दूतावास ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह प्रयास अमेरिकी वीजा व्यवस्था का दुरुपयोग माना जाएगा और आवेदन सीधे खारिज कर दिया जाएगा।अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट लिखा, ‘अमेरिकी काउंसलर अधिकारी टूरिस्ट वीजा एप्लीकेशन को मना कर देंगे, यदि उन्हें लगता है कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका में बच्चे को जन्म देकर उसके लिए अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करना है।

इसकी अनुमति नहीं है।.’ दूतावास का यह बयान उन लोगों के लिए बड़ा झटका है जो बच्चे की अमेरिकी नागरिकता को शॉर्टकट के रूप में देखते है।सख्ती के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई योजना पेश करके हलचल पैदा कर दी है।

ट्रंप ने ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’ नाम से दस लाख डॉलर का विशेष वीजा कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है. यह कार्यक्रम उन अप्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता का मार्ग प्रदान करेगा, जिनमें अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments