Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोनिया गांधी ने दिल्ली में हवा प्रदूषण पर कहा,मेरे जैसे सीनियर सिटिज़न्स...

सोनिया गांधी ने दिल्ली में हवा प्रदूषण पर कहा,मेरे जैसे सीनियर सिटिज़न्स के लिए जीना मुश्किल हो गया है”

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली- एनसीआर में लगातार खराब होती हवा और ज़हरीले प्रदूषण के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से सवाल किए।सोनिया गांधी ने चिंता जताते हुए कहा कि ज़हरीली हवा की वजह से बच्चों और बुजुर्गों का दम घुट रहा है, सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

साथ ही, प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मौसम का मज़ा लें’ वाले बयान पर तंज कसते हुए पूछा, “हमें कौन सा मौसम एन्जॉय करना चाहिए?” सोनिया गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा “मेरे जैसे सीनियर सिटिज़न्स के लिए जीना मुश्किल हो गया है” “कुछ करना सरकार की ज़िम्मेदारी है।

छोटे बच्चे परेशान हैं और मेरे जैसे सीनियर सिटिज़न्स के लिए इस हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है।” उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रदूषण अब बर्दाश्त के बाहर हो गया है और सिर्फ बयानों से काम नहीं चलेगा ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments