रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध जो दोनों देशों के लिए चिंता का मुद्दा है। इसके बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। वॉशिंगटन में कैबिनेट बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह संघर्ष एक बेहद कठिन स्थिति है और इसे हल करना आसान नहीं होगा।
ट्रंप ने दावा किया कि वह पहले आठ युद्ध सुलझा चुके है और यह नौवां हो सकता है, जिसे खत्म करने के लिए उनकी टीम इस समय रूस में बातचीत कर रही है।ट्रंप ने कहा, “हम इस युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे है। हमारे लोग अभी रूस में है, यह देखने के लिए कि क्या हम इसे सुलझा सकते है, लेकिन यह आसान नहीं है। हालात बहुत गड़बड़ है।”
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आयरलैंड के दौरे पर है। डबलिन में एक कार्यक्रम के दौरान जेलेंस्की ने भी शांति वार्ता को लेकर हल्की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि हाल में तेज हुई बातचीत और अमेरिका की रुचि ने सकारात्मक संकेत दिए है।
जेलेंस्की ने कहा, “थोड़ी-सी उम्मीद मिली है क्योंकि बातचीत में कुछ तेजी आई है और अमेरिकी पक्ष की रुचि भी दिख रही है। इससे साफ है कि अमेरिका किसी भी तरह की कूटनीतिक वार्ता से पीछे नहीं हट रहा है, जो हमारे लिए अच्छा संकेत है।”रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देशों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है
कि यदि यूरोप रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश करता है तो उसे इतनी तेज और निर्णायक हार मिलेगी कि रूस को बातचीत करने लायक कोई पक्ष ही नहीं बचेगा। पुतिन का यह बयान उस समय आया है जब यूरोप और नाटो देशों की ओर से यूक्रेन को सैन्य समर्थन लगातार बढ़ रहा है।


