प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सैशन शुरू होने से पहले मीडियों को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसा।पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह संसद को चुनावी हार के बाद हताशा निकालने का मंच बना रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विपक्ष चाहे तो वह राजनीति में सकारात्मकता लाने के कुछ सुझाव देने को तैयार है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सत्र राजनीतिक रंगमंच न बने, बल्कि रचनात्मक और परिणामोन्मुखी बहस का माध्यम बने। उन्होंने कहा, “कुछ समय से हमारी संसद या तो चुनावों के लिए कथित तैयारी की जगह या फिर हार के बाद हताशा निकालने का माध्यम बन गई है.”। बता दे कि संसद में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।


