Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलप्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा मुद्दे उठाना ड्रामा...

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं……

संसद के शीतकालीन सेशन के पहले दिन जहां गरमा-गरमी बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां विपक्ष को ‘ड्रामा’ न करने की सलाह दी, वहीं कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी ने तीखा पलटवार किया है। पीएम के बयान पर जवाब देते हुए उन्होंने साफ कहा, ‘कुछ ज़रूरी मुद्दे हैं।

चुनाव की स्थिति, SIR और प्रदूषण बहुत बड़े मुद्दे है। पार्लियामेंट किस लिए है? यह ड्रामा नहीं है। मुद्दों पर बोलना, मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं है। ड्रामा का मतलब है चर्चा न होने देना। ड्रामा का मतलब है उन मुद्दों पर डेमोक्रेटिक चर्चा न होना जो जनता के लिए ज़रूरी हैं।’बता दे कि सैशन शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था, “ड्रामा के लिए बहुत जगह है, जिसे जो करना है करे। यहां कोई ड्रामा नहीं है, डिलीवरी है।” पीएम ने यह भी कहा था कि कुछ पार्टियां अपनी हार पचा नहीं पा रही हैं, इसलिए वे संसद की कार्यवाही में रुकावट डालती है। जिस पर अब विपक्षी वार हो रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments