Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबआनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सेशन

आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सेशन

हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को पंजाब सरकार बढ़े स्तर पर मना रही है। जिसके लिए आज पंजाब विधानसभा का सत्र राजधानी चंडीगढ़ से बाहर पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किया जा रहा है।राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। यह विशेष सेशन ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित है।

दोपहर 1 बजे शुरू होने होगा।आज के इस विशेष सेशन के शेड्यूल में कोई प्रश्नकाल या शून्यकाल शामिल नहीं किया गया है। सेशन का मुख्य एजेंडा गुरु साहिब की महान शहादत को नमन करना है।सदन में एक विशेष प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिसके माध्यम से श्री गुरु तेग बहादर जी की उस महान कुर्बानी को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जो उन्होंने कश्मीरी पंडितों की धार्मिक आजादी, मानवाधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए दी थी।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मान आज श्री आनंदपुर साहिब को पंजाब का नया जिला घोषित कर सकते है। इससे अलावा, रूपनगर जिले का नाम बदलने को लेकर भी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इन चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments