पंजाब में ठंड बढ़ने लगी है, इसी बीच मौसम विभाग ने नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में राज्य में बारिश होने की संभावना जताई है। इस बारिश के बाद राज्य में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही, तापमान में बड़ा गिरावट आएगी, जिससे कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है, क्योंकि इस मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है। विशेष तौर पर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाना जरूरी है, और उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।हालांकि पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम शुष्क रहेगा।
इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में भी कमी आ रही है। औसत अधिकतम तापमान में 0.1°C की गिरावट दर्ज की गई है, जो अब सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 28.1°C दर्ज किया गया है, जबकि आदमपुर में सबसे कम तापमान 6.0°C रिकॉर्ड किया गया।
राज्य के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा भी दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में रात के तापमान में लगभग 2 से 4°C की और गिरावट आ सकती है, जिसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।


