Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली धमाके में जांच हुई तेज, जम्मू-कश्मीर, फरीदाबाद से जुड़े तार...

दिल्ली धमाके में जांच हुई तेज, जम्मू-कश्मीर, फरीदाबाद से जुड़े तार…

बीती शाम देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ। जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल है। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी जानकारी हाथ लगी है। उन्होंने पता लगाया कि i20 कार बदरपुर बॉर्डर से दोपहर सुबह 8 बजे दिल्ली में एंट्री हुई थी।

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस गाड़ी का पूरा रूट चेक कर रही है।सीसीटीवी फुटेज से अनुसार सुबह 7:30 बजे: I20 कार फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के बाहर पहली बार दिखाई दी।सुबह 8:13 बजे यह कार बदरपुर बॉर्डर पहुंची और टोल पार कर दिल्ली में दाखिल हुई। टोल प्लाज़ा पर इसकी तस्वीरें सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई।

सुबह 8:20 बजे कार ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक देखी गई।दोपहर 3:19 बजे यह कार लाल किला परिसर की पार्किंग में दाखिल हुई और करीब 3 घंटे तक वहीं खड़ी रही। शाम 6:22 बजे कार पार्किंग से निकली और लाल किले की ओर बढ़ी।शाम 6:52 बजे चलते-चलते कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ

जांच में अब तक दो नाम सामने आए है तारिक (पुलवामा निवासी) यह वही व्यक्ति जिसके नाम पर कार रजिस्टर्ड थी। उमर मोहम्मद तारिक का सहयोगी, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच से संकेत मिल रहे हैं कि इन दोनों का आतंकी नेटवर्क से संबंध हो सकता है।संभावना है कि कार में RDX या उच्च क्षमता वाला विस्फोटक लगाया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments