पंजाब पुलिस के सस्पेंड डी.आई.जी हरचरण सिंह भुल्लर को मंगलवार 5 दिनों के सीबीआई रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद चंडीगढ़ की सीबीआई विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी, जिसमें DIG वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होंगे।इस बीच, मामले में प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो गई है, जिससे पंजाब के अधिकारियों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। रिकॉर्ड प्राप्त होने पर ED की टीम नोटिस जारी करेगी और इन अधिकारियों को बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ के लिए तलब करेगी।
ED मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत जांच कर रही है, जिसमें भुल्लर से जुड़ी 71 संदिग्ध अचल संपत्तियों का जायजा लिया जा रहा है। यह जांच सीबीआई के भ्रष्टाचार मामले से जुड़ी है, जिसमें 50 से अधिक IAS और IPS अधिकारियों का रिकॉर्ड ED द्वारा मंगाया जा रहा है।


