Tuesday, July 21, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसऑस्ट्रेलिया को हरा कर टीम इंडिया पहुंची फ़ाइनल में , 2 नवंबर...

ऑस्ट्रेलिया को हरा कर टीम इंडिया पहुंची फ़ाइनल में , 2 नवंबर को होगा मैच

भारत ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा कर फाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया को इस वर्ल्ड कप में कोई भी टीम धूल नहीं चटा पाई थी. ग्रुप स्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को भी हराया था।लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीम कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने सात बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया है।

भारत की इस जीत के जश्न में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा समेत तमाम खिलाड़ियों ने भारत की महिला टीम को फाइनल में पहुंचने की बधाई दी है।भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘शानदार जीत!’ सचिन तेंदुलकर ने भारत की इस जीत पर मैच विनर जेमिमा रोड्रिगेज और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को सामने आकर शानदार बल्लेबाजी करने के लिए बधाई दी।

इसके साथ ही सचिन ने लिखा कि श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने भी खेल को गेंद के साथ बनाए रखा।भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने पोस्ट में आखिर में लिखा कि ‘तिरंगे को हमेशा ऊंचा फहराते रहो’।विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम पर हमारी क्या शानदार जीत हुई। लड़कियों ने बहुत शानदार चेज किया और इस बड़े मुकाबले में जेमिमा ने एक अलग बल्लेबाजी की।

ये दृढ़ता, विश्वास और जुनून का सच्चा प्रदर्शन है शाबाश, टीम इंडिया’।2 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होगा। यह मैच भी नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही होगा।वहीं मैदान, जहां भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड जीत हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments