Thursday, October 29, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई 150वीं जयंती, पीएम ने दिलाई एकता की...

सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई 150वीं जयंती, पीएम ने दिलाई एकता की शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 150 वीं जयंती मनाई गई, लोह पुरुष के नाम से मशहूर पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता की शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि भारत सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

वे भारत के एकीकरण के पीछे प्रेरक शक्ति थे और इस प्रकार हमारे राष्ट्र के प्रारंभिक वर्षों में इसके भाग्य को आकार दे रहे थे। राष्ट्रीय अखंडता, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। हम एक अखंड, सशक्त और आत्म-निर्भर भारत के उनके दृष्टिकोण को बनाए रखने के अपने सामूहिक संकल्प की भी पुष्टि करते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर शुक्रवार को पुष्पांजलि अर्पित की। मोदी के 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से पटेल की जयंती हर साल 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी जाती है।

पीएम मोदी सुबह गुजरात के नर्मदा जिले में एकता नगर के निकट पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर भारत के लौह पुरुष को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वह एक निकटवर्ती स्थल के लिए रवाना हो गए, जहां उपस्थित लोगों को उन्होंने एकता की शपथ दिलाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments