माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों के अच्छी खबर सामने आई है।रेलवे ने नवंबर की शुरुआत से कई अहम रूट पर बंद पड़ी ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला लिया है।इसमें श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, जम्मू तवी, बांद्रा, कोटा और योगनगरी ऋषिकेश को जोड़ने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है।इन ट्रेनों के शुरू होने से तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और आम यात्रियों सभी को सफर में आसानी मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक की तकनीकी जांच और सेफ्टी रिपोर्ट पूरी होने के बाद ही इन ट्रेनों को मंजूरी दी गई है। सभी ट्रेनें 1 से 5 नवंबर के बीच अलग-अलग फेज में शुरू होंगी।जम्मू रेल मंडल के सीनियर कमर्शियल रेलवे मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि ट्रैक की सेफ्टी चेक करने के बाद ही ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया गया है। यह ट्रेनें छठे चरण में बहाल की जा रही है।
इससे पहले पांच चरणों में कई ट्रेनों की सेवाएं सफलतापूर्वक शुरू की जा चुकी है। आने वाले में ट्रेन नंबर 14609/10 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से योगनगरी ऋषिकेश जिसका संचालन 1 नवंबर से,ट्रेन नंबर 19803/04 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से कोटा, संचालन 2 नवंबर से होगा। साथ ही ट्रेन नंबर 19027/28 जम्मू तवी से बांद्रा टर्मिनस, जिसका संचालन 3 नवंबर से और ट्रेन नंबर 15655/56 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से कामाख्या, संचालन 5 नवंबर से होगा।


