कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में खन्ना भारतीय कारोबारी दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली है गैंग ने दावा किया कि दर्शन सिंह साहसी बड़े पैमाने पर ‘चिट्टे’ नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल था।
उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने दर्शन सिंह से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया और उनका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। हालांकि परिवार ने बताया कि दर्शन सिंह ने सख्त मेहनत से अरबों की कंपनी बनाई थी।दर्शन सिंह ने अरबों रुपये की कंपनी बनाने के लिए सख्त मेहनत की थी।
वह केनम इंटरनेशनल के अध्यक्ष थे, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग कंपनियों में से एक माना जाता है।पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह 9:30 बजे (कनाडाई समयानुसार) रिजव्यू और समिट ड्राइव के कोने पर अपनी कार में बैठे सहसी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सहसी की पहले ही मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद, पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा घेराबंदी कर दी, और सावधानी के तौर पर पास के तीन स्कूलों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।सहसी स्थानीय पंजाबी समुदाय में अपनी वित्तीय सहायता और सामाजिक सेवा के लिए प्रसिद्ध थे। उनके बेटे ने कहा कि हर रोज़ कोई न कोई उनसे मदद मांगता था, और उनके पिता ने कभी किसी को इनकार नहीं किया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



