Tuesday, June 2, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम ने वीडियो मामले पर तोड़ी चुप्पी, बताया बीजेपी की साजिश

सीएम ने वीडियो मामले पर तोड़ी चुप्पी, बताया बीजेपी की साजिश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कथित फर्जी वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। यह वीडियो AI-जनरेटेड होने का दावा किया जा रहा है और इसे भाजपा से जुड़े खातों द्वारा फैलाने का आरोप लगा है।इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना पहला बयान जारी किया है। पूछे जाने पर उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “भाजपा के पास नकली से इलावा और क्या है ?”

बता दें कि जगमन समरा ने फेसबुक पर दो वीडियो पोस्ट किए, जिसमें 5 करोड़ रुपये का इनाम देने का दावा किया कि अगर कोई साबित कर दे कि यह AI-जनरेटेड है। समरा मूल रूप से संगरूर के रहने वाले हैं।पंजाब पुलिस की साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज की है। मोहाली कोर्ट ने फेसबुक और गूगल को 24 घंटे के अंदर इस वीडियो को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाने का आदेश दिया था ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments