Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबगायक राजवीर जवंदा पांच तत्व में विलीन

गायक राजवीर जवंदा पांच तत्व में विलीन

पंजाबी संगीत जगत के गायक राजवीर जवंदा का उनके पैतृक गांव पोना में हजारों प्रशंसकों, पारिवारिक सदस्यों और पंजाबी उद्योग की हस्तियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संगीत और फिल्म जगत की कई हस्तियों के साथ-साथ हजारों की संख्या में प्रशंसक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।27 सितंबर को राजवीर अपनी बाइक पर शिमला जा रहे थे, जब हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास उनका एक भयानक सड़क हादसे में शिकार हो गए।हादसे में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थी। उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 12 दिनों तक जीवन और मृत्यु से जूझने के बाद मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया।राजवीर जवंदा के निधन से पंजाबी संगीत और फिल्म उद्योग में एक ऐसी रिक्तता पैदा हो गई है, जिसे भरना मुश्किल होगा। उनके गीत हमेशा उनके प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments