Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपाकिस्तान की आईएसआई के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ...

पाकिस्तान की आईएसआई के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ पंजाब पुलिस की मुहिम जारी

पाकिस्तान की आईएसआई के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ पंजाब पुलिस की मुहिम जारी है। इस तहत जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक आतंकी मॉड्यूल को बेनकाब किया है।

पुलिस ने दो मुल्जिमों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 2.5 किलोग्राम आईईडी (आरडीएक्स) और एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस बरामद किया है।प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह मॉड्यूल यूके-आधारित हैंडलर निशान जौरीयन और आदेश जमराई द्वारा चलाया जा रहा था, जो कि बीकेआई नेता हरविंदर सिंह रिंडा के इशारे पर काम कर रहा था। यह गिरोह पंजाब में विस्फोटक पदार्थों और हथियारों से आतंकी हमले करने की योजना बना रहा था।

पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए आईईडी से एक खास टारगेट पर हमला करने की साजिश रची जा रही थी। इस संबंधी एसएसओसी पुलिस स्टेशन, अमृतसर में यूएपीए (अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) और विस्फोटक पदार्थ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments