Sunday, April 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने बड़े वित्तीय घोटाले पर की सख्त कार्रवाई, 5 अधिकारियों...

सीएम मान ने बड़े वित्तीय घोटाले पर की सख्त कार्रवाई, 5 अधिकारियों को किया सस्पेंड

राज्य सरकार ने बड़े वित्तीय घोटाले पर सख्त कार्रवाई की है। बता दें कि इस बार मामला पंजाब राज्य औद्योगिक एवं निर्यात निगम (PUNSUP) से जुड़ा है, जहां बठिंडा और मानसा जिलों में करोड़ों रुपये के किराया घोटाले की बात सामने आई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने घोटाले में संलिप्त पाए गए पनसप के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।सूत्रों के अनुसार, घोटाला गोडाउन के किराए को लेकर किया गया।

अधिकारियों ने दस्तावेज़ों में हेराफेरी करते हुए एक ही गोडाउन का किराया एक वर्ष में तीन बार अलग-अलग बिलों के माध्यम से दिखाया। ये फर्जी बिल विभाग में जमा कराकर भुगतान हासिल किया गया। इस प्रक्रिया से करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments