प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण में शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत माता के एक सच्चे सपूत और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अमर शहीद भगत सिंह, हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज है।
निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूट कर भरी थी। भगत सिंह लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे और उनकी मदद में हमेशा आगे रहते थे। मैं शहीद भगत सिंह को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
”मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज लता मंगेशकर की भी जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत में रुचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वो सब कुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है।
उन्होंने देशभक्ति के जो गीत गाए, उन गीतों ने लोगों को बहुत प्रेरित किया। भारत की संस्कृति से भी उनका गहरा जुड़ाव था। मैं लता दीदी के लिए हृदय से अपनी श्रद्धांजलि प्रकट करता हूं।”


