Tuesday, July 21, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसपंजाब किंग्स करेगी बाढ़ पीड़ितों की मदद

पंजाब किंग्स करेगी बाढ़ पीड़ितों की मदद

बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब के लिए अब आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने अब फैंस का दिल जीत लिया है। लाखों रुपए खुद डोनेट करने के साथ ही साथ फ्रेंचाइजी और भी पैसे जुटाने में लगी हुई है। आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए अब लगभग 34 लाख रुपये डोनेट करने का फैसला किया है।

इसके अलावा टीम क्राउडफंडिंग के जरिए भी 2 करोड़ जुटाने का प्लान बना चुकी है। राज्य की स्थिति दिन पर दिन बाढ़ के कारण खराब होती जा रही है। जिसको देखते हुए फ्रेंचाइजी ने अब मशहूर हेमकुंड फाउंडेशन और RTI के साथ हाथ मिलाकर मदद करने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी इन दोनों संगठनों को कुल मिलाकर 33.8 लाख रुपये दान करने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है। जिसके बाद प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी के फैंस एक बार फिर से दीवाने हो गए हैं।

ग्लोबल सिख चैरिटी को 2 करोड़ देने का है लक्ष्य फ्रेंचाइजी ने खुद दान करने के बाद ऑनलाइन क्राउड फंडिंग ऐप केटो के जरिए 15 सितंबर तक 2 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इन पैसों को फ्रेंचाइजी ग्लोबल सिख चैरिटी को देगी। जिससे वो पंजाब के गांव-गांव में जाकर लोगों को मदद पहुंचा सके। फिलहाल राज्य के कई गांव और शहर में बाढ़ की वजह से हालत हद से ज्यादा खराब है। जिसके कारण ही लोगों के साथ ही साथ मवेशियों को भी बचाने में परेशानी आ रही है।

फ्रेंचाइजी ने इसके साथ ही बताया कि दान किए जा रहे फंड के जरिए रेस्क्यू बोट खरीदी जाएंगी, जिसका इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसे हुए लोगों को निकालने में और मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में काम लाया जाएगा। इसके अलावा जरूरत की चीजों और साफ पानी भी प्रभावित लोगों को तक पहुंचाने में इन पैसों का इस्तेमाल होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments