Monday, September 14, 2026

Google search engine
Homeनेशनल जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी, 14 राज्यों में कोहरे का अलर्ट,...

 जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी, 14 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, 50 फ्लाइट्स कैंसिल

NRI SANJH JALANDHAR (4 JANUARY)

पूरा देश इन दिनों सर्द मौसम की चपेट में है। आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आज का मौसम कैसा है‍? जवाब है कि देश के 3 पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (Snowfall) जारी है। मैदानी इलाकों में बारिश (Rain) और शीतलहर (Coldwave) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) फिर से 400 के पार पहुंच गया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित नॉर्थईस्ट सहित 14 राज्यों में शीतलहर और कोहरे (Fog) का अलर्ट जारी है। इन राज्यों में ठंडक और दृश्यता की समस्या बनी हुई है। आइए, सिलसिलेवार ढंग से जानते हैं देश के किस राज्य में कैसा है आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) और भी जानें कि कल का मौसम (Kal Ka Mausam) कैसा रहने वाला है। तो,चलिए जानते हैं देश का मौसम कैसा है?

देश के दो राज्यों में 50 से ज्यादा फ्लाइट्स की टाइमिंग बिगड़ी
खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 400 से अधिक फ्लाइट्स लेट हुईं। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर 30 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई और एक दर्जन से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि कोहरे के कारण विजिबिलिट शून्य हो गई। इसकी वजह से कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट कैंस कर दी। वहीं कुछ एयरलाइंस को अपने विमानों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।

दिल्ली: प्रदूषण और कोहरे की दोहरी मार, AQI 400 के पार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात जहां एक बार फिर दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। AQI 400 के पार रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली-एनसीआर में  घना कोहरा छाया है। कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो है। सड़कों और हाईवे पर गाड़ियाें की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट (IGI Airport Flight) पर कई फ्लाइट्स के ऑपरेशन्स पर असर हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली में घने से घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले दो दिनों तक कोहरे का कहर जारी रहेगा। वहीं 6 जनवरी को राजधानी में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। जिससे दिल्ली के लोगों की ठंड से हालत और खराब होने वाली है।

हिमाचल प्रदेश: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। शिमला में अधिकतम तापमान 19°C और न्यूनतम 6°C दर्ज किया गया। कुल्लू और मनाली जैसे पर्यटक स्थलों पर भी बर्फबारी हो रही है। मनाली, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे आवाजाही पर असर पड़ा। पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राज्य के निचले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही है जिससे सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बर्फबारी की संभावना जताई है।

पांच मेट्रो समेत 10 राज्यों के तापमान का लेखा-जोखा:

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
दिल्ली  21 7
मुंबई 32  20
कोलकाता2312
चेन्नई3021
बेंगलुरु27 14
जयपुर26 10
लखनऊ19 8
भोपाल 22 9
पटना   18 10
अहमदाबाद3114

जम्मू-कश्मीर: गुरेज घाटी में पेड़ और घर बर्फ से ढके
जम्मू-कश्मीर में सर्दी अपने चरम पर है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1.5°C और अधिकतम तापमान 6°C दर्ज किया गया। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है, जिससे यातायात बाधित हुआ है। कई प्रमुख सड़कों और हाइवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गुरेज घाटी में पेड़ और घर बर्फ से ढके हुए हैं। राज्य के निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जिससे ठंडक और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। पर्यटक इस मौसम का आनंद ले रहे हैं, लेकिन स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।डोडा जिले के भद्रवाह में सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने के अभियान के बाद एनएच भद्रवाह-पठानकोट टूरिस्ट्स के लिए खोल दिया। भद्रवाह विकास प्राधिकरण के सीईओ बाल कृष्ण ने बताया कि  मौसम की पहली भारी बर्फबारी 31 दिसंबर 2024 के आसपास हुई थी। इसके बाद भद्रवाह के पास गुलदांडा की सड़कें कुछ दिनों के लिए बंद कर दी गईं। रास्ता फिसलन भरा था इसलिए टूरिस्ट वाहनों को आने जाने की इजाजत नहीं थी। लेकिन, आज से सड़कें टूरिस्ट वाहनों के लिए खोल दी गई हैं।”

उत्तराखंड: अगले 48 घंटों में मध्यम से भारी बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में सर्दी का असर तेज हो गया है। देहरादून में न्यूनतम तापमान 4°C और अधिकतम 17°C दर्ज किया गया। नैनीताल और मसूरी जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। हरिद्वार और ऋषिकेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम रही। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के निर्देश दिए गए हैं।

हरिद्वार में हर की पैरी कोहरे में लिपटी नजर आई, देखें Video:

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप
राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का असर बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम 22°C दर्ज किया गया। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 8°C जबकि जैसलमेर में यह 10°C रहा। चूरू में पारा 6°C तक गिरा, जिसे राज्य का सबसे ठंडा स्थान बताया गया। राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में कोल्डवेव (शीतलहर) का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में कड़ाके की ठंड का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने और बिना जरूरत बाहर न निकलने की सलाह दी है।

बर्फबारी की वजह से तीन राज्यों में बंद हाईवे
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण कई हाईवे बंद हो गए हैं। इन राज्यों में शीतलहर और बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बर्फबारी की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

8 से ज्यादा राज्यों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तापमान में भारी गिरावट के साथ कोहरे का कहर जारी रहेगा। 

क्लाइमेट चेंज से कश्मीर में घटी बर्फबारी
लद्दाख के कई इलाकों में जलवायु परिवर्तन (Climate Change) की वजह से बर्फबारी 80% तक कम हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले 12 फीट से ज्यादा बर्फबारी होती थी, लेकिन अब केवल 4 इंच तक ही बर्फ गिर रही है। चूंकि कश्मीर में भूजल का स्तर बर्फबारी पर निर्भर करता है। ऐसे में इस बात का डर है कि अगर बर्फबारी कम हुई तो यूनियन टेरिटरी में पीने के पानी का संकट पैदा हो सकता है। 

लद्दाख में नई बर्फबारी मशीन का परीक्षण
लद्दाख स्की और स्नो बोर्ड एसोसिएशन ने कम बर्फबारी से निपटने के लिए बर्फ बनाने की मशीन तैयार की है। सादिक अली और उनकी टीम ने यूरोप की तकनीक से प्रेरणा लेकर इसे बनाया है। यह मशीन 12 घंटे में 75 स्क्वायर फीट क्षेत्र में 12 इंच बर्फ बना सकती है।सादिक अली की टीम द्वारा बनाई गई मशीन से खेतों में बर्फ जमा की जा सकती है। यह बर्फ सर्दियों में बनी रहेगी और मार्च के बाद पिघलकर पानी के रूप में इस्तेमाल होगी। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments