Wednesday, October 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसुप्रीम कोर्ट ने दिया डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करवाने का आदेश,...

सुप्रीम कोर्ट ने दिया डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करवाने का आदेश, किसान नेता की हालत खराब

NRI SANJH JALANDHAR (30 DECEMBER)

किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को 31 दिसंबर से पहले डल्लेवाल की सेहत को ध्यान रखते हुए अस्थाई अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए कहा है। अनशन पर बैठे किसान नेता की लगातार सेहत खराब हो रही है, लेकिन वह अब भी अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए लगे हुए हैं।

लगातार सुप्रीम कोर्ट से कहा जा रहा है कि किसान नेता की सेहत को लेकर गंभीरता बरती जाए लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। अगर ऐसा न हुआ है तो पंजाब के डीजीपी के खिलाफ अवमानना का केस चल सकता है। 35 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब सरकार अस्पताल में भर्ती कराने के लिए जद्दोजेहद कर रही है। इसे लेकर एडीजीपी जसकरण सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम खन्नौरी बॉर्डर पहुंची है। इसी के साथ पटियाला रेजंज के डीआईजी मनदीप सिद्धू और एसएसपी नानक सिंह भी मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments