Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाब किसान आंदोलन के पंजाब बंद का हरियाणा में भी पड़ रहा असर,...

 किसान आंदोलन के पंजाब बंद का हरियाणा में भी पड़ रहा असर, दिल्ली-चंडीगढ़ जाने वाले ये रूट किए गए डायवर्ट

NRI SANJH JALANDHAR (30 DECEMBER)

किसानों ने आज यानी 30 सितंबर को पंजाब बंद करने का ऐलान किया है। ये सभी किसान फसलों पर MSP का गारंटी कानून समेत 13 मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। कई ट्रेन रद्द कर दी गई और दिल्ली- चंडीगढ़ जाने वाले कई रूट डायवर्ट किए गए है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि हरियाणा में कौन-कौन से रूट प्रभावित है।

हरियाणा में ये रूट है डायवर्ट

1-अंबाला से चंडीगढ़ जाने के लिए इस रूट का करें इस्तेमाल

अगर आप अंबाला से चंडीगढ़ की ओर जाना चाहते हैं तो अंबाला छावनी कैपिटल चौक से साहा होते हुए शहजादपुर, रामगढ़ और फिर पंचकूला से होते हुए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

2- चंडीगढ़ से दिल्ली जाने के लिए इस रूट का करें इस्तेमाल

वहीं अगर आप चंडीगढ़ से दिल्ली आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप पंचकूला होते हुए रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना और नेशनल हाईवे नंबर 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत और फिर सोनीपत होते हुए दिल्ली जा सकते हैं।

3- हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए इस रूट का करें इस्तेमाल

हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को भी पंजाब के बंद का असर झेलना पड़ रहा है। हिसार से वाहन चालकर बरवाला होते हुए नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर और फिर पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

4-चंडीगढ़ से हिसार जाने के लिए इस रूट का करें इस्तेमाल

चंडीगढ़ से हिसार आने के लिए आप पंचकूला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र, कैथल, नरवाना, बरवाला होते हुए भी हिसार जा सकते हैं

5- दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए इस रूट का करें इस्तेमाल

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए वाहन चालक दिल्ली से सोनीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरुक्षेत्र, उमरी चौक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एनएच 344ए, मुलाना, शाहजहांपुर और फिर पंचकूला से होते हुए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments