NRI SANJH JALANDHAR (4 February)
मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार सुबह से ही हो रही बारिश और ठंडी हवाओं से सर्दी बढ़ गई है। शनिवार की शाम से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पंजाब और आसपास के इलाकों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश हटाने के बाद खुल जाएगा मौसम
मौसम विभाग के जानकारों ने बताया कि 2 दिन बरसात की संभावना है उसके बाद मौसम खुलने शुरू हो जाएगा और तेज धूप भी खेलेगी इससे लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी तेज हो गई है खास करके डलहौजी में इस मौसम की और पुरानी रिकॉर्ड के हिसाब से काफी बर्फबारी हो रही है।
कोहरे और शीतलहर का दौर फिर से लौटने वाला है। आईएमडी का अनुमान है कि 5 और 6 फरवरी को दिल्ली और आसपास के हिस्सों में कोहरा रहेगा। वहीं, 7 फरवरी से तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार को दिनभर बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। केरल में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश संभव है। इसके अलावा ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।


