Monday, June 8, 2026

Google search engine
Homeनेशनलघर से तीन शव बरामद होने से इलाके में फैली दहशत

घर से तीन शव बरामद होने से इलाके में फैली दहशत

NRI SANJH JALANDHAR(4 February)

दिल्ली के डाबरी थाना इलाके के एक घर से तीन लोगों के शव शनिवार को बरामद हुए। मृतकों की पहचान अमित, सोनू और एक अज्ञात (नौकर) के रूप में हुई। अमित और सोनू दोनों भाई था और वहां किराये पर रहते थे। भगतू राम उस परिसर का मालिक है। पुलिस को अभी जानकारी नहीं है कि उनकी हत्या हुई है या कोई और मामला है। घटना की सूचना फॉरेंसिक टीम को दी गई। फॉरेंसिक टीम के जाने के बाद पुलिस शवों को लेकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजकर 35 मिनट पर डाबरी थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि आरजेड-ई-70, गली नंबर 7, सीतापुरी, पार्ट ।, धोबी कॉलोनी, डाबरी मोड़ के पास दो आदमी बेहोश पड़े हैं और उससे खून निकल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि अरुण नामक शख्स ने यह पीसीआर कॉल की थी। उस परिसर तीन व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। पुलिस आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments