NRI SANJH JALANDHAR (1Q JANUARY)
मोहाली में इंडिया और अफगानिस्तान के बीच T20 इंटरनेशनल मैच वीरवार शाम 7 बजे शुरु होने जा रहा है। ये मैच आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच खेलने के लिए दोनो टीमें एक दिन पहले ही मोहाली पहुंच गई थी और देर शाम को प्रैक्टिस करने के लिए भी मैदान में उतरी थी। खिलाड़ियों की कड़ी सुरक्षा को लेकर आसपास के इलाकों में लगे दो हजासर के करीब सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जाएगी। इस दौरान मोहाली स्टेडियम की तरफ आने वाली सारी ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। इस दौरान खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा के साथ प्रैक्टिस की।

इन रुटों पर किया गया ट्रैफिक डायवर्ट
एसएसपी संदीप गर्ग ने जानकारी देते बताया कि लाइट पॉइंट फेस 10 और 11, लाइट पाइंट सेक्टर 49 और 50, लाइट पॉइंट फेस 8 और 9, लाइट नियर NIPER ब्रिज, लाइट पाइंट नियर गोगामेडी सेक्टर 68 वाले रास्तों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। इसके लिए पुलिस की तरफ से बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं। चंडीगढ़ स्टेडियम के अंदर किसी भी प्रकार का कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बैग, हथियार ,खाने पीने की चीज, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक कैन, पटाखे, पेन, पेंसिल और किसी भी प्रकार का कोई ज्वलनशील पदार्थ मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर ले जाने पर पाबंदी है। लेकिन महिलाओं को छोटा पर्स ले जाने की छूट मिलेगी ।



