NRI SANJH JALANDHAR (!! JANUARY)
CIA स्टाफ देहाती के सब इंस्पेक्टर भूूपिंदर कुमार की अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से गोली लगने से मौत हो गई है। जब इस बारे मे पुलिस के उच्च अधिकारियों को पता लगा तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। जानकारी देते हुए एएसआई विजय कुमार ने बताया कि वह पेट्रोलिंग पर थे। उन्हें थाने से सूचना मिली कि थाना-2 के रिहायशी इलाके की पार्किंग में सब इंस्पेक्टर भूपिदंर की कार खड़ी थी और उसमें ही उनकी लाश पड़ी थी। जांच में सामने आया है कि उनकी अपनी ही सर्विस रिवाल्वर की सिर में गोली लगने से मौत हो गई।
एएसआई विजय कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि कार की सफाई के दौरान ही भूपिंदर कुमार के गोली लगी है। परिवारिक मैंबरों में पत्नी कुलवंत कौर मौके पर पहुची थी। जिन्होंने अभी कोई ब्यान नहीं दिया् है। उसके बाद ही अगली कारवाई की जाएगी। ये भी पता चला है कि सब इंस्पेक्टर भूपिदंर कुमार अपनी माता क देहांत के बा्द अपसेट रहते थे। लेकिन अभी कोई बयान परिवारिक मैंबरों की तरफ से नहीं आया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।


