Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाब(मामला-आपत्तिजनक फोटो वायरल का) सेंट सोल्जर प्रबंधकों ने लिया कड़ा एक्शन, प्रिंसिपल...

(मामला-आपत्तिजनक फोटो वायरल का) सेंट सोल्जर प्रबंधकों ने लिया कड़ा एक्शन, प्रिंसिपल सस्पैंड तो टीचरों को दो महीने की दी छुट्टी

NRI SANJH JALANDHAR (18 JANUARY)


जालंधर के नामी स्कूलों में गिने जाने वाले सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रबंधकों ने सेंट सोल्जर डिलाइन स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पैंड कर दिया है और स्कूल की दो महिला टीचरों को दो महीने की छुट्टी पर भेज दिया है। मामला प्रिंसिपल और टीचरों की आपति जनक फोटो वायरल होने का है। जिसके बाद बच्चों के पैरेंट्स भी काफी नाराज थे और वीरवार को स्कूल के बाहर हंगामा भी किया गया। लेकिन स्कूल के एमडी ने एक दिन पहले ही नोटिस जारी कर बता दिया था कि प्रिंसिपल और टीचरों के खिलाफ कारवाई की गई है। लेकिन पैरेंट्स इस कारवाई से खुश नहीं है। उनका कहना है कि तीनों पर कारवाई होनी चाहिए।

क्योंकि इससे उनके बच्चों पर असर प़ड़ा है।
वीरवार को हंगामे के दौरान बच्चों के परिजनों ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाया कि जब भी प्रिंसिपल को मिलने के लिए जाते थे तो दरवाजे को बंद रखा जाता था। पैरेंट्स को मिलते ही नहीं थे। परिजनों की मांग है कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक होने चाहिए और प्रिंसिपल के दफ्तर के अंदर वाले भी। वहीं प्रिंसिपल ने ब्यान दिया था कि जो फोटो वायरल हुए हैं। उनके नहीं है। फोटो के साथ छेडछाड़ की गई है। जिन टीचरों के साथ उनकी फोटो लगाकर झूठी वायरल हुई है। वह तो उनकी बेटियों जैसी है।


वहीं एमडी ने अपने ब्यान में कहा है कि स्कूल प्रिसिपल को सस्पैंड कर दिया गया है और टीचरों को छुट्टी पर भेज दिया गया है सारे मामले की शिकायत साइबर क्राइम को दी गई है। उसके बाद ही अगली कारवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments