NRI SANJH JALANDHAR (18 JANUARY)
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजपा ने विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह सधवां की कार्यवाही को लेकर नाराजगी जताई है और उन्हें एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि विपक्षी सदस्यों की अनदेखी सही नहीं है। बता दें कि पंजाब विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण सूचना और जनसंपर्क विभाग पंजाब सरकार द्वारा किया जाता है। जिसको लेकर प्रताप सिंह बाजवा ने आरटीआई डाली थी। जिसमें उन्हें पता चला है कि सदन की कार्यवाही के सीधे प्रसारण के संबंध में कोई नियम नहीं है। ऐसे में उन्होंने स्पीकर से अपील की है कि बजट सत्र से पहले सदन की कार्यवाही को नियंत्रित करने के लिए तत्काल नियम बनाए जाएं। ताकि सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों की बातों को आम जनता आसानी से जान पाए। इससे आम जनता को भी पता लग सके कि विधान सभा में चल क्या रहा है।

कवरेज के दौरान किए जा रहे भेदभाव भी सही नहीं
स्पीकर कुलतार सिंह सधवां को लिखे पत्र में विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि सूचना और जनसंपर्क विभाग मुख्य रूप से सरकार और उसकी नीतियों की छवि निर्माण के लिए जिम्मेदार है। विभाग कवरेज के दौरान भी भेदभाव कर रहा है जो सही नहीं है। इसी के साथ विभाद की तरफ से विपक्षी सदस्यों की अनदेखी सही नहीं है। इस मुद्दे को पहले भी कई बार उठाया जा चुका है। उन्होंने अनुरोध किया है कि कार्यपालिका को विधायिका के प्रति जवाबदेह बनाने के मामले में सदन की सर्वोच्चता को बनाए रखने के लिए सदन के संरक्षक के रूप में अपने अधिकार का प्रयोग करें।

हाईकोर्ट भी मांग चुका है जवाब
पजाब विधानसभा में कवरेज के दौरान विपक्ष की अनदेखी को लेकर कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में केस दायर किया गया है। इस मामले में भी पंजाब सरकार से हाईकोर्ट ने जवाब भी मांगा है। मामले की अगली सुनवाई एक महीने बाद होगी। बाजवा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से जब भी विधानसभा सत्र बुलाया जाता है तो उसकी लाइव कवरेज के दौरान पूरा फोकस सरकार और उसके नेताओं पर होता है। विपक्ष के नेताओं और मुद्दों की पूरी तरह अनदेखी की जाती है।
जनता खुद देखे कि उनके द्वारा चुना गया प्रतिनिधि मुद्दे उठा रहा है
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि विभाग सभी प्रतिनिधियों की कवरेज करे ताकि जनता खुद देख सके कि उनके मुद्दे विधान सभा में उठाए जा रहे हैं या नहीं। इससे सब कुछ क्लियर हो जाएगा। लेकिन इस समय जो भी हो रहा है गल्त हो रहा है।


