Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसुप्रीमो और सीएम मान ने किया 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन,...

सुप्रीमो और सीएम मान ने किया 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन, पहला स्विमिंग पूल वाला स्कूल भी शामिल

NRI SANJH JALANDHAR (3 March)

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज रविवार को लुधियाना में 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। सीएम मान ने कहा कि ये स्कूल पहला ऐसा सरकारी स्कूल होगा जिसमें स्वीमिंग पूल होगा। 

सीएम मान ने कहा कि आज लुधियाना के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। वहीं केजरीवाल ने कहा कि अगर ऐसे प्राईवेट स्कूल होंगे तो उनकी फीस दोगुना होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चे भी देश का भविष्य होंगे। स्कूल में एक से बढ़कर एक आधुनिक सुविधा है। हम गरीब से गरीब बच्चों को बेस्ट एज्यूकेशन दे रही है।

 

जब बच्चे यहां से निकलेंगे तो अफसर बनकर निकलेंगे। हर गरीब के बच्चे का सपना पूरा होगा।  लेकिन अब पैसा आम जनता पर लगाया जा रहा है। स्कूलों और स्वास्थ्य पर लगाया जा रहा है ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। पंजाब के हर कोने में मोहल्ला क्लिनीक होगा।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के 8 करोड़ केंद्र सरकार नहीं दे रही ताकि पंजाब में विकास ना हो सकें। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब में 13 की 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी ही जीतेंगी। 

कांग्रेस ने जताया विरोध

वहीं अब इसका विरोध कांग्रेस इसका विरोध जता रही है। कांग्रेस ने दावा किया है कि यह स्कूल उनकी सरकार ने बनवाया है। इसका उद्घाटन भी हो चुका है सिर्फ नाम चमकाने के लिए आप सरकार इसका उद्घाटन कर रही है। 

सीएम मान ने कहा कि 22 क्लास रूम बनाए गए हैं। 4 लैब साइंस लैब के अलावा एक कंप्यूटर लैब भी बनाई गई है। पढ़ाई के साथ साथ स्टूडेंट्स के लिए खेलों की सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लॉन टेनिस, हैंडबाल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के ग्राउंड भी तैयार किए गए हैं।

जानकारी मुताबिक कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवार ने कहा कि यह स्कूल 2021 में मेरे कार्यकाल के दौरान बना था। सांसद रवनीत बिट्टू के साथ मिलकर इस स्कूल को पास कराया था। 100 करोड़ रुपए की ग्लाडा की 3 एकड़ जमीन पर यह स्कूल 12 करोड़ की लागत से 2022 में बनकर तैयार हो गया था।

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पिछले 2 साल से करीब 1500 बच्चों को नए स्कूल में शिफ्ट करने बजाय पुरानी इमारत में ही पढ़ाया। इस स्कूल का उद्घाटन पहले ही कंजक के पूजन के समय हो चुके है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments