अकाली दल और BJP 6 साल बाद फिर से साथ आ गए हैं। अमित शाह, नितिन नबीन और सुखबीर बादल की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया गया। इस दौरान होम मिनिस्टर अमित शाह ने कहा कि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा और यह स्वाभाविक है कि बड़ा भाई ही मुख्यमंत्री होगा। अमित शाह के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि विधानसभा चुनाव में सुखबीर बादल ही मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, इस दौरान BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नबीन ने कहा कि सीट शेयरिंग अभी फाइनल नहीं हुई है, जल्द ही इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी।


