पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है, जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के लिए बता दें कि सिंगर को उनके बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है, जिसमें 29 नवंबर को दिलजीत के लाइव शो के दौरान IED ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है।
इस धमकी के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि बेंगलुरु के मडावारा में NICE रोड ग्राउंड में होने वाले कॉन्सर्ट को टारगेट किया जाएगा। ईमेल में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा भी लिखा है। इसके अलावा, ईमेल भेजने वाले ने लोगों को कॉन्सर्ट में बच्चों को न लाने, iPhone पर कॉल का जवाब न देने और मेट्रो में सफर करने से बचने की चेतावनी दी है।


