Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटआलिया भट्ट की बेटी राहा संग मस्ती करते दिखे अनंत अंबानी

आलिया भट्ट की बेटी राहा संग मस्ती करते दिखे अनंत अंबानी

NRI SANJH JALANDHAR (3 March)

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट गुजरात के जामनगर में अपनी प्री-वेडिंग का जश्न मना रहे हैं। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में सितारों ने भी अपान जलवा दिखाया। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां इस खास मौके पर शामिल हुए हैं। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपनी बेटी राहा के साथ अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर, अनंत अंबानी संग मस्ती करती दिख रही हैं।

राहा कपूर-अनंत अंबानी की मस्ती
अनंत-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में ड्रेस कोड ‘जंगल फीवर’ में स्टार्स और अंबानी परिवार का जलवा देखने को मिला। वहीं इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने बेटी राहा संग जंगल थीम पर ट्विनिंग की थी। राहा और आलिया इस ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वायरल हो रही इस क्लिप में आलिया को राहा संग राधिका मर्चेंट के होने वाले पति अनंत अंबानी के पास जाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments