Tuesday, November 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलगृहमंत्री अमित शाह ने कहा,CM का चेहरा अकाली दल से ही...

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा,CM का चेहरा अकाली दल से ही होगा

पंजाब में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री का चेहरा अकाली दल से ही होगा. अकाली दल ही बड़े भाई के भूमिका में होगा।बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर पंजाब की राजनीति में साथ आने गए, दोनों दलों के बीच 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की घोषणा हो गई ।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया. दोनों दलों की यह दोस्ती नई नहीं है. वर्ष 2007 में बीजेपी और अकाली दल ने मिलकर पंजाब में सरकार बनाई थीइसके बाद 2012 में भी गठबंधन सत्ता में लौटा

दोनों पार्टियां लंबे समय तक एनडीए का हिस्सा रहीं और 2019 तक साथ बनी रहीं. हालांकि, वर्ष 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर दोनों दलों के बीच मतभेद गहरा गए. अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया

इसके बाद दोनों पार्टियों के रास्ते अलग हो गएअब करीब छह साल बाद दोनों दलों के फिर साथ आने की तैयारी है. इस राजनीतिक घटनाक्रम को समझने के लिए 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी नजर डालना जरूरी है. 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ा था

और 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी. पार्टी का वोट शेयर करीब 42 प्रतिशत रहा था. कांग्रेस ने 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे केवल 18 सीटों पर जीत मिली और वोट शेयर करीब 23 प्रतिशत रहा. वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने 97 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 3 सीटें जीत सका था.।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments