Monday, May 11, 2026

Google search engine
Homeपंजाबप्रापर्टी इंतकाल के लिए पूरे प्रदेश में लगेगें 6 जनवरी को स्पेशल...

प्रापर्टी इंतकाल के लिए पूरे प्रदेश में लगेगें 6 जनवरी को स्पेशल कैंप, काम नहीं हो रहा तो कर सकते हैं शिकायत

NRI SANJH, JALANDHAR ( 5 JANUARY)

पंजाब-लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत परेशान प्रापर्टी का इंतकाल करवाने में आती है। लेकिन अब लोगों की परेशानी को जल्द ही हल किया जा रहा है। पंजाब के अलग अलग जिलों में 9 जनवरी यानि शनिवार को स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं। ये कैंप राजस्व विभाग के ऑफिसों में लगाए जाएगें। जहां पर मौके पर ही अधिकारी इंतकाल करके लोगों को देंगे। इसी के साथ अगर किसी को दिक्कत परेशानी आती है तो उसका मौक पर ही हल किया जाएगा। अधिकारी व मुलाजिम किसी तरह की सुनवाई नहीं करता है तो व्हाट्सएप्प पर मैसेज भेज कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने लोगों को इस विशेष कैंप का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील

लंबित इंतकालों को जल्द निपाया जाएगा
ब्रह्म शंकर जिंपा ने बताया कि उन्हें जानकारी है कि लंबे समय से इंतकाल लटके हुए हैं। जिस कारण स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं। काम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिससे यह काम समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को इस काम में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी है। उन्होने कहा कि किसी तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अघिकारी व मुलाजिम के खिलाफ कारवाई भी हो सकती है।

इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
इंतकाल करवाने वाले लोगों के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 8184900002 जारी किया हुआ है। जिस पर लिखित शिकायत व्हाट्सएप की जा सकती है। एनआरआई अपनी लिखित शिकायत 9464100168 नंबर पर भेज सकते हैं। इसी तरह 43 प्रशासनिक सेवाएं पहले ही लोगों के घरों में ही मुहैया की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments