Monday, May 11, 2026

Google search engine
Homeपंजाब10 जनवरी तक धूप निकलने के आसार नहीं, 9 को बारिश की...

10 जनवरी तक धूप निकलने के आसार नहीं, 9 को बारिश की संभावना, पंजाब के कई जिलों में धुंध का कहर जारी

NRI SANJH, PUNJAB (5 JANUARY)


जालंधर। पंजाब में कोहरे का कहर जारी है। एक हफ्ते से धुंध लगातार पड़ रही है और साथ में शीतलहर भी चल रही है। जिससे दिन ब दिन ठंड और बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलो में धुंध के कारण ऑरेंज अलर्ट किया है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार संगरूर, पटियाला, मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट शुक्रवार और शनिवार को गहरी धुंध पड़ने के आसार है। वहीं 10 जनवरी तक धूप का कोई नामोनिशान दिखाई नहीं दे रहा है। इसी के साथ 9 जनवरी को बारिश की संभावना जताई जा रही है।


वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस के कारण मौसम में हुआ बदलाव


मौसम विभाग के जानकारों ने बताया कि जून से लेकर अब तक लगातार ही वेस्टर्न डिस्ट्रबेंस के कारण मौसम बिगड़ता आया है। जिस कारण जनवरी महीने में धुंध का कहर जारी है। आंकडों के हिसाब से देखा जाए तो बारिश कम हुई है। इस बार ज्यादातर बरसात पहाड़ी इलाकों में हुई है। जिससे पंजाब के हालात भी बिगड़ गए थे। दिसंबर महीने में पंजाब में औसतन 10.7MM बारिश होती है, जबकि दिसंबर 2023 में इसमें 70 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। दिसंबर 2023 में मात्र 3.3MM ही बारिश रिपोर्ट हुई है।


दिसंबर में हिमाचल में कम हुई बरसात और हरियाणा में भी


हिमाचल में दिसंबर महीने में 85% कम बारिश हुई है। यहां औसतन 38.1 MM बारिश हो जाती है, लेकिन बीते दिसंबर यहां सिर्फ 5.8MM बारिश हुई है। जबकि हरियाणा में 54% कम बारिश रिपोर्ट हुई है। पहाड़ों से आने वाली खुश्क ठंडी हवाओं के कारण भी पंजाब में दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं जानकारों ने बताया कि अगर कुछ दिनों बाद बरसात होती है .तो धुंध का हट सकती है और अच्छी धूप भी खिल सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments