पंजाब में साल 2027 की विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी के तहत वारिस पंजाब दे, शिरोमणी अकाली दल (पुनर सुरजीत) और बहुजन समाज पार्टी ने मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।रविवार देर शाम फरीदकोट में अकाली दल (पुनर सुरजीत) के प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी के बीच एक अहम बैठक हुई।
इस मीटिंग में चुनाव गठजोड़ और भविष्य की राजनीतिक रणनीति के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।अकाली दल (पुनर सुरजीत) के फरीदकोट से सीनियर नेता अमनिंदर सिंह बन्नी ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की पुष्टि की है और बताया कि इस गठजोड़ का औपचारिक एलान जल्द ही किया जाएगा।


