Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबर्थडे पार्टी पर सियासत-सिद्धु बोले जेल मंत्री फेल हैं, भाजपा ने कहा-बदलाव...

बर्थडे पार्टी पर सियासत-सिद्धु बोले जेल मंत्री फेल हैं, भाजपा ने कहा-बदलाव हो रहा

NRI SANJH, PUNJAB (5 JANUARY)


पंजाब-बीते दिन जेल में बंद कैदियों की तरफ से बर्थ-डे मनाया गया और उसकी वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को लेकर पंजाब की सियासत गर्म हो गई और आप सरकार पर तंज कसे जा रहे हैं। जिसमें कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके जेल मंत्री से पूछा कि आखिर 5-जी जैमर कहां है, जिनका प्रयोग अपनी निजी सुरक्षा के लिए करते हो। जेल मैनुअल के मुताबिक छह कैदियों के लिए आदमी जिम्मेदार होना चाहिए। जबकि पंजाब की जेलों में 26 लोगों को एक व्यक्ति संभाल रहा है। इतना कम स्टाफ,आप जेलों में फेल जेल मंत्री हो। रोजगार की बात करते हो। जागो जनाब…

कोई टिप्पणी करने की जरुरत नहीं-मजीठिया


शिरोमणि अकाली दल ( शिअद ) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने जेल में बर्थडे की वायरल हो रही वीडियो को लेकर आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा-इस वीडियो पर वैसे तो टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है। यह अपने आप में कानून व्यवस्था की पूर्ण विफलता और पूर्ण पतन का पर्याप्त प्रमाण है। इससे साफ होता है कि राज्य के मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री भगवंत मान पंजाब के कल्याण के लिए कैसे काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सीएम का नाम लिखकर आगे लिखा है कि शर्म आनी चाहिए।


जिसका वायदा किया क्या वह बदलाव यही हैं


भाजपा नेता ने अरविंद खन्ना का कहना है कि लुधियाना सेंट्रल जेल में यह पार्टी चल रही है। जेल में कैदियों को कानून का कोई डर नहीं रह गया है। उन्होंने सवाल किया है कि जिसका वायदा आपने पंजाब से किया था, क्या वह यहीं बदलाव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments