दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के एक क्रिमिनल मानहानि केस में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया है। यह ऑर्डर मजिस्ट्रेट अनम रईस खान ने शिकायतकर्ता सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की शिकायत सुनने के बाद दिया।
शिकायतकर्ता विकास पांडे ‘आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी’ नाम का एक सोशल मीडिया पेज चलाते हैं। उनका आरोप है कि ध्रुव राठी ने “BJP IT Cell Part II” नाम के अपने वीडियो में उनके खिलाफ झूठे और बदनाम करने वाले दावे किए थे।
इससे पहले, कोर्ट ने ध्रुव राठी को दो बार समन भेजा था और बेलेबल वारंट जारी किए थे। लेकिन कोर्ट में पेश न होने की वजह से वारंट तामील होने में दिक्कतों के बाद, कोर्ट ने अब सख्त कदम उठाते हुए नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया है। केस की अगली सुनवाई 3 दिसंबर, 2026 को तय की गई है।


