Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाबढाबा मालिक पर हमला, CCTV में कैद हुए हमलावर

ढाबा मालिक पर हमला, CCTV में कैद हुए हमलावर

NRI SANJH JALANDHAR (23 February)

जालंधर में श्री गुरु रविदास चौक के पास एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें हमलावर व्यक्ति को मार रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

हफ्ता मांगते थे आरोपी, न देने पर की पिटाई

पीड़ित बलजिंदर सिंह के पिता सुरिंदर ने बताया कि उनका बेटा श्री गुरु रविदास चौक के पास ढाबा चलाता है। उसके ढाबे पर आकर बंटी नाम का व्यक्ति हफ्ता मांगता है और न देने पर जान से मारने की धमकियां भी देता है। इससे तंग आकर उसने ढाबे  का काम बंद कर दिया। इसी रंजिश के कारण बंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

बलजिंदर की हालत अब खतरे से बाहर

वहीं बलजिंदर को काफी चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। अब बलजिंदर की हालत खतरे से बाहर है। पर उसे काफी गहरी चोटें आई हैं। पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments